हरदोई बीएसए डॉ. अजीत सिंह पर गंभीर आरोप:शासन ने विभागीय जांच के आदेश दिए, लापरवाही, अनियमितता और नियमों की अनदेखी

हरदोई में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. अजीत सिंह के खिलाफ शासन ने विभागीय जांच के आदेश जारी किए हैं। इस कार्रवाई से बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। शासन स्तर से हुई इस कार्रवाई को विभाग में एक बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। डॉ. अजीत सिंह पर सरकारी कार्यों में लापरवाही, अनियमितता और नियमों की अनदेखी जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। खास तौर पर साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा से जुड़े कार्यों में देरी और ई-ऑफिस पोर्टल पर फाइलों का लंबे समय तक लंबित रहना जांच के दायरे में शामिल है। इसके अतिरिक्त, बिना सक्षम अनुमति के अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) की तैनाती, विभागीय योजनाओं के संचालन में सुस्ती, मनमाने तरीके से निर्णय लेने और कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन में कमी के आरोप भी सामने आए हैं। इन सभी बिंदुओं को गंभीर मानते हुए, शासन ने उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 1999 के नियम-7 के तहत विभागीय जांच प्रारंभ कर दी है। शासन ने इस पूरे प्रकरण की जांच की जिम्मेदारी लखनऊ मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक को सौंपी है, जो सभी आरोपों की विस्तृत जांच कर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein