Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

हरदोई पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया:आरोपियों ने 4 चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की, एक आरोपी पर 16 केस

हरदोई पाली पुलिस ने सोमवार को पाली नगर के मोहल्ला सैफ सराय निवासी राजीव और इंद्रपाल को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 17,700 रुपये और एक एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने चार चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार की है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 20 अप्रैल 2025 को पाली थाना क्षेत्र के पिंटू होटल के पास एक व्यक्ति को झांसा देकर उसका एटीएम बदल कर नगदी निकाल ली थी। इस संबंध में थाने में मुकदमा दर्ज है। उन्होंने पाली थाना क्षेत्र के ग्राम महामदापुर में एक मकान से नगदी और बर्तन चोरी करने की वारदात को भी स्वीकार किया है। इस संबंध में थाने में 5 अगस्त 2025 को मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अतिरिक्त, आरोपियों ने 26 सितंबर 2025 की रात में पाली थाना क्षेत्र के ग्राम हजारी मड़ैया में एक दुकान से नगदी चोरी और 18 नवंबर 2025 की रात में एक व्यक्ति की जेब से टप्पेबाजी कर नगदी चुराने की घटना को भी स्वीकार किया है। गिरफ्तार आरोपी राजीव पर पहले से पाली थाने में 16 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार, उप निरीक्षक विशाल तिवारी, उपनिरीक्षक घनश्याम, इरफान अहमद और कांस्टेबल नरेंद्र, गिरीश व रविकांत शामिल रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *