हरदोई जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन का कार्यकर्ताओं संग रात्रि प्रवास:प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश मंत्री लोधी की मौजूदगी, दी सुमधुर प्रस्तुति
![]()
हरदोई जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन का कार्यकर्ताओं संग रात्रि प्रवास:प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश मंत्री लोधी की मौजूदगी, दी सुमधुर प्रस्तुति
हरदोई के सांडी तिराहा स्थित एपीएस डिग्री कॉलेज में भाजपा के सांडी नगर व सांडी ग्रामीण मंडल के प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन का रात्रि प्रवास हुआ, जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की और आगामी कार्यक्रमों के लिए दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी का अचानक आगमन हुआ, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया। उनके आग्रह पर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने एक बार फिर अपनी सुमधुर प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित कार्यकर्ताओं का मन मोह लिया। कार्यकर्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने बताया कि भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम के तहत जनपद के 40 मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जा रहे हैं। अब तक 32 मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हो चुके हैं। उन्होंने जानकारी दी कि 11 अप्रैल को शेष चार मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे, जिसके बाद सभी 40 मंडलों में यह कार्य पूर्ण हो जाएगा। रात्रि प्रवास कार्यक्रम में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
