DniNews.Live

हरदोई के प्राथमिक विद्यालय में ‘गौरव उत्कर्ष महोत्सव’:पूर्व छात्र सम्मेलन और वार्षिकोत्सव का अनूठा आयोजन

हरदोई के प्राथमिक विद्यालय फर्दापुर में मंगलवार को ‘गौरव उत्कर्ष महोत्सव’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व छात्र सम्मेलन और वार्षिकोत्सव के रूप में मनाया गया। डाइट हरदोई के उप-प्राचार्य योगेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष और पूर्व छात्र विमलेश दीक्षित तथा खंड शिक्षा अधिकारी डी. एल. राणा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां शारदे के माल्यार्पण के साथ हुआ। कक्षा एक और दो के छात्रों ने मां शारदे की स्तुति प्रस्तुत की। इसके बाद ‘पॉवर ऑफ एजुकेशन’ नुक्कड़ नाटक, ‘भरत मिलाप’, रिंग मास पी.टी., डंबल पी.टी. आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। कक्षा एक के छात्र धैर्य ने शिव तांडव नृत्य प्रस्तुत किया। प्रतिभा देखकर लोगों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. वैभव जैन ने पूर्व छात्रों को अंग वस्त्र और बैज प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर ‘पूर्व छात्र फीडबैक वॉल’ का भी अनावरण किया गया। इस दौरान पौधारोपण भी किया गया। उप प्राचार्य ने प्राथमिक विद्यालय की इस अनूठी पहल की सराहना की। कहा पूर्व छात्र सम्मेलन जैसे कार्यक्रम सभी प्राथमिक विद्यालय में आयोजित होने चाहिए। कार्यक्रम नोडल आदर्श, आशुतोष, अपूर्वा, अवधेश मिश्रा, जे.पी. वर्मा, अनिल, शिवराम,वीरेंद्र आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन विनीत अग्निहोत्री ने किया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *