DniNews.Live

हरदोई की पांच ग्राम पंचायतों को एक करोड़ 20 लाख:मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार में पांच ग्राम पंचायतें सम्मानित

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत जनपद हरदोई की पांच ग्राम पंचायतों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। इन पंचायतों को विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से पुरस्कार राशि उनके ओएसआर खातों में भेज दी गई है। पहले देखिए सम्मानित होने वालीं ग्राम प्रधानों की तस्वीर… जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि संडीला ब्लॉक की बेगमगंज ग्राम पंचायत की प्रधान राधिका गुप्ता को सर्वाधिक 35 लाख रुपये का पुरस्कार मिला है। इसके अतिरिक्त, कोथावां ब्लॉक की बेरुवा ग्राम पंचायत की प्रधान वाहिदा को 30 लाख रुपये, हरपालपुर ब्लॉक की सतौथा ग्राम पंचायत की प्रधान अंजना त्रिपाठी को 25 लाख रुपये, भरावन ब्लॉक की गोंडवा खेम ग्राम पंचायत के प्रधान सुशील कुमार को 20 लाख रुपये और टड़ियावां ब्लॉक की परसानी ग्राम पंचायत की प्रधान आशा गुप्ता को 10 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की गई है। इन ग्राम पंचायतों का चयन बेहतर राजस्व संग्रह, विकास कार्यों में पारदर्शिता और जनहित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के आधार पर किया गया है। पंचायतों द्वारा अपने संसाधनों से आय बढ़ाने और गांव के समग्र विकास में योगदान को भी इस पुरस्कार का आधार बनाया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि इन पंचायतों ने अन्य ग्राम पंचायतों के लिए एक मिसाल कायम की है। इस प्रकार के प्रोत्साहन से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को और बढ़ावा मिलेगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *