DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हम नेता अभिषेक सिंह ने नगर थानाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

भास्कर न्यूज | नवादा हम (से) संगठन के प्रदेश सचिव अभिषेक सिंह ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर नगर थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने 17 दिसंबर को अपने ऊपर हुए कथित जानलेवा हमले की जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि नगर थानाध्यक्ष हिसुआ विधायक के दबाव में कार्य कर रहे हैं। अभिषेक सिंह ने बताया कि घटना को एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित नहीं किया गया। जबकि उन्होंने जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक नवादा को पत्राचार के माध्यम से फुटेज सुरक्षित करने का अनुरोध किया था। उन्होंने नगर थानाध्यक्ष एवं कांड संख्या 1320/25 के अनुसंधानकर्ता संतोष कुमार सिंह पर सीसीटीवी फुटेज नष्ट कराने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि लगातार दबाव के बाद अनुसंधानकर्ता द्वारा यह जानकारी दी गई कि घटना की तिथि से संबंधित सभी सीसीटीवी फुटेज नष्ट हो चुकी है। अभिषेक सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने दो कथित हमलावरों के नाम, पते और तस्वीरें पुलिस अधीक्षक को उपलब्ध कराईं, इसके बावजूद उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो वे मामले को उच्च न्यायालय तक ले जाएंगे। साथ ही उन्होंने सही धाराओं में प्राथमिकी दर्ज नहीं करने और अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस अधीक्षक नवादा से सुरक्षा की मांग की।


https://ift.tt/MFWrzxa

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *