Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

हमीरपुर में शराब ठेके से नगदी चोरी:सेल्समैन को नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया, एक आरोपी गिरफ्तार


                 हमीरपुर में शराब ठेके से नगदी चोरी:सेल्समैन को नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया, एक आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर में शराब ठेके से नगदी चोरी:सेल्समैन को नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया, एक आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर में सोमवार शाम शराब ठेके के सेल्समैन को नशीला पदार्थ पिलाकर नगदी लूटने का मामला सामने आया है। ठेके से रुपये लेकर भाग रहे तीन आरोपियों में से एक को पीआरवी पुलिस ने पकड़ लिया है, जिसके पास से 21 हजार रुपये बरामद हुए हैं, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। जिनकी तलाश में पुलिस लगी हुई है। यह घटना सुमेरपुर थाना क्षेत्र के कुण्डौरा गांव की है। यहां गांव निवासी राजन सिंह शराब ठेके पर सेल्समैन के रूप में काम करता है। सोमवार शाम गांव के ही तीन युवक उसकी दुकान पर पहुंचे और बातचीत के दौरान उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। सेल्समैन के बेहोश होते ही तीनों युवकों ने दुकान के अंदर रखी नगदी समेट ली और मौके से फरार हो गए। इसी बीच किसी व्यक्ति ने घटना की सूचना यूपी-112 पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पहुंची पीआरवी टीम ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया और उसके पास से 21 हजार रुपये बरामद कर उसे सुमेरपुर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सेल्समैन राजन सिंह ने बताया कि तीनों युवक गांव के ही रहने वाले हैं और उन्होंने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। होश आने पर उसे पता चला कि ठेके में रखे करीब 44 हजार रुपये गायब हैं। फिलहाल सेल्समैन ने सुमेरपुर थाना पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार दो आरोपियों की तलाश में जुट गई है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *