![]()
हमीरपुर में युवक से मारपीट, वीडियो आया सामने:बाइक सवारों ने सड़क पर गिराकर पीटा, पुलिस जांच में जुटी
हमीरपुर में मारपीट का यह वीडियो सामने आया है, जिसमें दो बाइक सवार एक युवक के साथ सरेराह मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों में से एक युवक के हाथ में लाठी भी दिखाई दे रही है। मारपीट करने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। जिस समय यह घटना हो रही थी, उसी दौरान दूर बैठे किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब आपके सामने है। जानकारी के अनुसार यह मामला सुमेरपुर थाना कस्बे का है। यह घटना मंगलवार शाम कमलेश तिराहे के पास हुई थी, जहां पैदल जा रहे एक युवक पर दो बाइक सवारों ने थूक दिया था। युवक ने जब इस बात का विरोध किया तो बाइक सवारों ने उसे सड़क पर गिराकर लाठी से मारपीट कर दी। पीड़ित युवक दीपक शिवहरे जो सुभाष नगर का रहने वाला है। वह घरेलू सामान लेने के लिए कमलेश तिराहे की तरफ जा रहा था, तभी यह घटना हुई। दीपक ने सुमेरपुर थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह मारपीट करने वाले दोनों युवकों को नहीं जानता। उसके मुताबिक, बाइक सवारों ने पहले उस पर थूक दिया और विरोध करने पर लाठी से हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस को तहरीर देकर उसने कार्रवाई और इंसाफ की मांग की है। जिसपर पुलिस बाइक सवारों की तलाश में जुट गई है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply