DniNews.Live

हमीरपुर में बारिश से तापमान गिरा, गर्मी से राहत:रबी फसलों को नुकसान का खतरा, किसानों की चिंता बढ़ी

हमीरपुर में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को गर्मी से राहत तो दी, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और धूप नहीं निकली। दोपहर होते-होते हल्की बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। हमीरपुर बीते कुछ दिनों से तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिसके चलते लोग पंखे, कूलर और एसी का सहारा लेने लगे थे। लेकिन अचानक बदले मौसम ने गर्मी से राहत दिलाई और वातावरण में ठंडक घोल दी। हालांकि, इस बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जिले में इस समय मटर, मसूर और सरसों जैसी रवि फसलें पककर तैयार हैं। कई किसानों ने कटाई भी शुरू कर दी है और फसल खेतों में ही पड़ी है। ऐसे में बारिश होने से फसलों को नुकसान का खतरा बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि सूखी फसल पर बारिश पड़ने से फलियां चटक जाती हैं और दाने जमीन पर गिरने लगते हैं, जिससे भारी नुकसान होता है। किसानों ने आशंका जताई है कि यदि मौसम एक-दो दिन में साफ नहीं हुआ, तो नुकसान और बढ़ सकता है। गौरतलब है कि इस साल पहले ही खरीफ फसल ज्यादा बारिश के कारण प्रभावित हुई थी, और अब रवि फसल पर मौसम की मार पड़ने से किसानों की चिंता और बढ़ गई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *