DniNews.Live

हमीरपुर में कुएं में युवती का मिला शव:परिजनों ने की पहचान, 14 मार्च से लापता थी सरस्वती

हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के पडुई गांव में सोमवार को एक पुराने कुएं से युवती का सड़ा-गला शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की पहचान परिजनों द्वारा की गई है। मृतका की पहचान पडुई गांव निवासी रामकेश निषाद की 21 वर्षीय पुत्री सरस्वती के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सरस्वती 14 मार्च से घर से लापता थी और परिवार उसकी तलाश कर रहा था। मृतका के भाई ओमनारायण ने दोपहर में थाने को सूचना दी कि गांव में स्थित रामस्वरूप के दरवाजे के पास एक पुराने कुएं से तेज दुर्गंध आ रही है। सूचना मिलने पर कुरारा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से शव को बाहर निकाला। शव को पंचनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज गुप्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने परिजनों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। मामले की जांच जारी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *