DniNews.Live

हमीरपुर एसपी बनाए गए मृगांक शेखर पाठक:डॉ. दीक्षा शर्मा का तबादला, लखनऊ में DCP बनीं

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा का शासन स्तर से स्थानांतरण कर दिया गया है। अब वह लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त (DCP) के पद पर अपनी सेवाएं देंगी। वहीं, अलीगढ़ नगर में तैनात रहे मृगांक शेखर पाठक को हमीरपुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। डॉ. दीक्षा शर्मा ने 14 मार्च 2023 को हमीरपुर में एसपी का कार्यभार संभाला था। अपने लगभग तीन साल के कार्यकाल में उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए कई अहम कदम उठाए। अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर उन्होंने अनेक आपराधिक तत्वों को जेल भेजा और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया। सोमवार को जारी स्थानांतरण सूची के तहत उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, नए एसपी मृगांक शेखर पाठक से जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *