हत्या का केस : गयाजी के 50-50 हजार के दो इनामी पटना में गिरफ्तार

पटना|गयाजी के दो कुख्यात बदमाशों को पटना के गोपालपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया। एसटीएफ और गयाजी पुलिस की टीम ने गयाजी के कल्पुनगर के आलोक सिंह उर्फ चोंचा और भुयालपुर के पलटन सिंह उर्फ रेयान सिंह को पकड़ा। उन पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। आलोक पर हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट के 15, जबकि पलटन के खिलाफ हत्या, अपहरण और आर्म्स एक्ट के 5 केस दर्ज हैं। 24 नवंबर 2024 की रात इस गिरोह ने गयाजी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित विशाल पेट्रोल पंप के मालिक के भतीजे अनीश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। तब से फरार थे। इस घटना में शामिल कारू सिंह को गयाजी पुलिस ने नवादा के नरहट से गिरफ्तार किया था। उसके बाद दो आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। अब भी कई आरोपी फरार हैं। 24 नवंबर 2024 की रात विशाल पेट्रोल पंप पर तीन बाइक से छह-सात लड़के पहुंचे थे। उनमें से एक ने पहले अपनी बाइक में 100 रुपए का पेट्रोल भरवाया। पैसा मांगने पर नोजलमैन धनंजय सिंह से विवाद करने लगा। उसे 100 रुपए का और पेट्रोल फ्री में देने को कहा। हल्ला सुन पंप मालिक रमेश सिंह, उनके भतीजा अनीश, भाई सुनील और अन्य लोग बाहर निकले। तभी कौशल सिंह नाम के युवक ने गोली चला दी, जो अनीश के सीने में लगी। अनीश भागने लगे तो बदमाशों ने गोलीबारी कर दी। अनीश की पीठ पर कई गोलियां लगीं। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना में कारू सिंह, जितेंद्र, संजय मांझी, विशाल उर्फ काला, आलोक उर्फ चोंचा, पलटन सिंह उर्फ रेयान, कौशल सिंह आदि शामिल थे।


https://ift.tt/raOocEu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top