भास्कर न्यूज |खगड़िया जिले के परबत्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कशिश के साथ गोगरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) साक्षी कुमारी द्वारा कथित अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और नौकरी छोड़ने की धमकी का विवाद तीसरे दिन भी जारी है। यह घटना महाशिवरात्रि के प्रसाद से बीमार हुए मरीजों की आपातकालीन सेवा के दौरान हुई, जब डॉ. कशिश थाना प्रकोष्ठ में पहुंची थीं। डॉ. कशिश ने बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) को लिखित शिकायत दी है, जिसमें आरोप है कि अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में एसडीपीओ ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया और धमकी दी। विरोध में स्वास्थ्यकर्मियों ने सरकारी और निजी क्लीनिकों में काला बिल्ला लगाकर काम किया। सदर अस्पताल के उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी से मुलाकात की गई और आश्वासन मिला है। चिकित्सकों ने एसडीपीओ से सार्वजनिक माफी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो जिले के सभी सरकारी व निजी अस्पताल पूरी तरह बंद कर हड़ताल पर चले जाएंगे।
https://ift.tt/Dpq6uAN
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply