DniNews.Live

‘स्मार्ट मीटर समय की मांग, इसका समय आ चुका’:स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को लेकर पीवीवीएनएल एमडी ने बुलाई प्रेसवार्ता, पूरी व्यवस्था पारदर्शी

स्मार्ट मीटर समय की व्यवस्था है। अब इसका समय आ चुका है। पीवीवीएनएल के अंतर्गत आने वाले 14 जनपदों में लगभग 80 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने हैं, जिन पर तेजी से काम किया जा रहा है। यह बात सोमवार को ऊर्जा भवन में बुलाई गई पत्रकार वार्ता के दौरान पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने कहीं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अगर समय से अपने मीटर को रिचार्ज करता रहेगा तो उन्हें किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना होगा। पहले एक नजर डालते हैं पूरे मामले पर
स्मार्ट मीटर को लेकर पिछले 15 दिन से जगह-जगह हंगामें हो रहे हैं। बिजली घरों का घेराव किया जा रहा है। आरोप थे कि माइनस में बिजली का बिल जाते ही कनेक्शन कट रहे हैं और बिल जमा करने के 8 से 10 घंटे बाद तक भी वह रिस्टोर नहीं हो रहे हैं। कई जगह तो हालत इतनी खराब हो गए कि पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। व्यापारियों के एक वर्ग ने तो इसका विरोध कर दिया और चीफ इंजीनियर दफ्तर पर धरने पर बैठ गए। एमडी को खुद संभालती पड़ी कमान
लगातार हो रही इन घटनाओं की गूंज लखनऊ तक पहुंची। इसके बाद सोमवार को खुद प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता को मीडिया के सामने आना पड़ा। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर को लेकर दुष्प्रचार हो रहा है जबकि यह उपभोक्ताओं के लिहाज से बेहद कारगर व्यवस्था है। उपभोक्ता अगर इसे सही से समझ ले तो उनके लिए इससे बेहतर ऑप्शन नहीं हो सकता। जीरो नहीं होने दे अपना बैलेंस
प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर एक-एक यूनिट का हिसाब रखता है। आमतौर पर उपभोक्ताओं को हिसाब रखने में दिक्कत होती है लेकिन स्मार्ट मीटर में यह पूरी व्यवस्था पारदर्शी है। उपभोक्ता मीटर को रिचार्ज करते रहें और निर्बाध आपूर्ति का लाभ लेते रहें। उनको करना केवल इतना है कि अपने मीटर के बैलेंस को शून्य या नेगेटिव में नहीं जाने देना। डिस्कनेक्शन के लिए 3 दिन निर्धारित
प्रबंध निदेशक ने कहा कि अगर किसी स्मार्ट मीटर का बैलेंस तीन दिन तक नेगेटिव में जाता है तो ही वह डिस्कनेक्ट होगा। इस 3 दिन की अवधि में उपभोक्ता के पास डिपार्टमेंट के मैसेज जाते रहेंगे ताकि वह स्थिति को समझ कर समस्या बढ़ने से पहले ही बाहर आ जाए। खास बात यह है कि गजेटेड हॉलीडे वाले दिन भी डिस्कनेक्शन नहीं होता। 14 लाख उपभोक्ता उठा रहे लाभ
पत्रकार वार्ता में मौजूद पीवीवीएनएल के निदेशक (वाणिज्य) संजय जैन ने बताया कि डिस्कॉम के अंतर्गत आने वाले सभी 14 जनपदों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का काम जारी है। लगभग 81 लाख उपभोक्ताओं के यहां यह मीटर लगाए जाने हैं। अभी तक लगभग 14 लाख उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाए जा चुके हैं। यह मीटर लगने के बाद उपभोक्ता अपने मोबाइल पर कंपनी का ऐप डाउनलोड करके एक-एक यूनिट का हिसाब रख सकता है। स्मार्ट व्यवस्था पर किया जा रहा काम
निदेशक संजय जैन ने बताया कि कई डिस्काउंट की व्यवस्था स्मार्ट हो चुकी है। वहां अगर कोई फाल्ट होता है तो कुछ ही मिनट में उसे ढूंढ कर उसका निस्तारण कर दिया जाता है। पीवीवीएनएल अपनी व्यवस्थाओं को स्मार्ट करने जा रहा है, जिसमें स्मार्ट प्रीपेड मीटर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को भी पारदर्शी बनाने का काम स्मार्ट मीटर करेगा। 11 जोन में स्मार्ट मीटर की स्थिति पश्चिमांचल डिस्कॉम के अंतर्गत 1495812 उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके हैं। मेरठ जोन-1 में 109982, मेरठ जोन-2 में 109342, नोएडा जोन में 41982, गाजियाबाद जोन-1 में 88176, गाजियाबाद जोन-2 में 69027, गाजियाबाद जोन-3 में 85692, गजरोला जोन में 159722, मुरादाबाद जोन में 346946, बुलंदशहर जोन में 133431, मुजफ्फरनगर जोन में 191917 और सहारनपुर जोन में 159595 उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगवा चुके हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *