Breaking News

स्ट्रीट लाइट ठीक करते कर्मचारी की पोल से गिरकर मौत:जिला अस्पताल में हंगामा, मृतक की पत्नी को नौकरी, 50 लाख रूपए मुआवजे की मांग

मेरठ के कंकरखेड़ा में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां स्ट्रीट लाइट ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा कर्मचारी करंट लगने के बाद नीचे आ गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद लोगों ने हंगामा कर दिया। परिवार के लोग जिला अस्पताल में धरना देकर बैठ गए और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पाकर अपर नगर आयुक्त मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को संभाला। पहले एक नजर डालते हैं घटना पर
कंकरखेड़ा के शोभापुर में 36 वर्षीय अमित पुत्र विजेंदर परिवार के साथ रह रहे थे। अमित नगर निगम के स्ट्रीट लाइट सेक्शन में संविदा कर्मचारी थे। शनिवार को हर रोज की तरह वह ड्यूटी पर थे। दोपहर में अमित फ्लाई ओवर के पास खराब एक स्ट्रीट लाइट को ठीक करने के लिए चले। लाइट ठीक करते समय अचानक अमित को जोरदार करंट लगा और वह सीधे पोल से जमीन पर आ गिरे। लोग अमित को उठाकर अस्पताल भाग लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही अमित ने दम तोड़ दिया।
खबर अपडेट हो रही है…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *