DniNews.Live

स्टेशन पर सो रही मां की गोद से बेटा चोरी:पति से झगड़े के बाद 3 बेटों संग अमेठी से लखनऊ आई, सुबह उठी तो 2 बेटे ही मिले

लखनऊ स्टेशन पर सो रही एक मां की गोद से बेटा चोरी हो गया। वह पति से झगड़ा करके अमेठी से अपने 3 छोटे बेटों को लेकर लखनऊ आई थी। यहां रात में स्टेशन पर सो गई। सुबह जागी तो उसका एक बेटा वहां पर नहीं मिला। पूरा मामला 22 फरवरी 2026 का है। पति ने चारबाग जीआरपी में 30 मार्च को शिकायत दी है। इससे पहले अमेठी के थाना सुल्तान वारिसगंज में शिकायत दी थी। अमेठी के अर्जुननगर गांव निवासी धर्मेंद्र के अनुसार, 22 फरवरी को पत्नी से कहासुनी हो गई थी। वह तीनों बेटों को लेकर कहीं चली गई। इसकी सूचना थाने में दी तो पत्नी 3 दिन बाद 25 फरवरी को घर लौट आई। उसके साथ दो बेटे थे लेकिन छोटा बेटा उस्मान (5) नहीं था। पूछने पर उसने बताया कि बेटा सोते समय स्टेशन से कहीं लापता हो गया। काफी तलाश के बावजूद नहीं मिला पत्नी के अनुसार, वह लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-6 (छोटी लाइन) पर रात में सो गई थी। सुबह जब नींद खुली तो छोटा बेटा वहां नहीं था। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पिता ने जीआरपी चारबाग में शिकायत दर्ज कराई थी। जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *