बेतिया में शनिवार रात एक शादी समारोह के बीच वरमाला के बाद दुल्हन ने दूल्हे को करीब से देखने के बाद शादी से इनकार कर दिया। दूल्हा एक आंख से दिव्यांग था और यह बात अब तक चश्मे के कारण छिपी हुई थी। दुल्हन ने स्टेज पर ही शादी न करने का ऐलान कर दिया, जिसके बाद पूरा समारोह तनाव और हंगामे में बदल गया। लड़का BPSC टीचर है, वह बेतिया के सरकारी स्कूल में पोस्टेड है। यह घटना सहोदरा थाना क्षेत्र के धमौरा पंचायत के बनबैरिया गांव में शनिवार शाम को हुई। शिकारपुर थाना क्षेत्र के बैतापुर गांव से बारात आई थी। द्वार-पूजा के लिए दूल्हे को लाए जाने पर महिलाओं में कानाफूसी शुरू हो गई थी, और उसकी चाल-ढाल देखकर संदेह गहरा गया था। हालांकि, स्थिति तब बिगड़ी जब दुल्हन वरमाला के लिए स्टेज पर पहुंची। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए दूल्हे की दिव्यांगता और असामान्य व्यवहार देखकर दुल्हन भड़क गई। उसने मंच पर ही घोषणा की कि वह इस लड़के से शादी नहीं करेगी और मजबूर किए जाने पर अपनी जान दे देगी। इसके बाद बारातियों में अफरातफरी मच गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। तीखी बहस जल्द ही हाथापाई में बदलने की नौबत तक पहुंच गई। लड़की के भाई ने भी चेतावनी दी कि अधिक दबाव डालने पर स्थिति गंभीर हो सकती है। बारातियों को एक तरह से बंधक बना रखा बिगड़ती स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर पता चला कि लड़की पक्ष ने बारातियों को एक तरह से बंधक बना रखा था। काफी मशक्कत, समझाइश और हिसाब-किताब के बाद मामला शांत हुआ। देर रात बारात बिना दुल्हन के बैतापुर लौट गई। पुलिस मौके पर पहुंची प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि बनबैरिया गांव में दोनों पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और स्थिति को नियंत्रित किया था। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष द्वारा कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।
https://ift.tt/z7uptiK
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply