DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

स्टाफ की कमी से इंडिगो की 550 फ्लाइट्स कैंसिल:एयरलाइन बोली- ठीक होने में 3 महीने लगेंगे; DGCA ने सुधार के लिए 4 आदेश दिए

एविशन सेक्टर के नए सुरक्षा नियमों की वजह से देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो बीते तीन दिनों से क्रू की कमी झेल रही है। इससे इंडिगो के ऑपरेशन प्रभावित हुए हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली-मुंबई समेत 10 से ज्यादा एयरपोर्ट पर 550+ फ्लाइट्स कैंसिल हुईं। दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो की 172 उड़ानें रद्द हुईं। वहीं मुंबई में 118, बेंगलुरु में 100, हैदराबाद में 75, कोलकाता में 35, चेन्नई में 26, गोवा में 11, जयपुर में 4 और इंदौर में 3 उड़ानें रद्द हुईं। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने गुरुवार को एयरलाइन के अधिकारियों से मुलाकात की। एयरलाइन ने नियमों में छूट मांगी और कहा कि संचालन सामान्य करने में तीन महीने लग सकते हैं। DGCA ने इंडिगो से सुधार के लिए कुछ जरूरी पहलुओं पर काम करने को कहा है। DGCA ने इंडिगो से क्रू भर्ती-ट्रेनिंग रोडमैप, रोस्टर व सेफ्टी प्लान देने और हर 15 दिन प्रोग्रेस रिपोर्ट भेजने को कहा। वहीं गुरुवार को इंडिगो ने माफी मांगी और कहा कि वह ऑपरेशन जल्द ठीक करने पर काम कर रही है। अब DGCA के नए नियम जानिए DGCA ने 1 नवंबर से पायलटों और अन्य क्रू मेंबर्स के काम से जुड़े नियमों में बदलाव किए हैं। इसे फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नाम दिया गया है। इन्हें दो चरणों में लागू किया गया। पहला चरण 1 जुलाई को लागू हुआ। वहीं 1 नवंबर से दूसरा चरण लागू हुआ। नए नियमों में यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पायलटों और क्रू को पर्याप्त आराम देने पर जोर दिया गया है। इस कारण एयरलाइन कंपनियों के पास पायलटों और क्रू मेंबर्स की अचानक कमी पड़ गई है। DGCA ने बताया कि नवंबर में इंडिगो की कुल 1,232 उड़ानें कैंसिल की गईं, जिनमें FDTL नियमों के कारण 755 उड़ानें शामिल हैं।​​​​​​ नागरिक उड्डयन मंत्री ने नाराजगी जताई, बोले- जल्द समस्या सुलझाएं
नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने गुरुवार को रिव्यू मीटिंग की। मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि नए नियमों को लेकर तैयारी का इतना समय था, फिर भी स्थिति कैसे बिगड़ गई। नायडू ने एयरलाइन को निर्देश दिया कि फ्लाइट ऑपरेशन जल्द से जल्द सामान्य किए जाएं और हवाई किराए में किसी भी तरह की बढ़ोतरी न की जाए। इसके अलावा देरी या कैंसिलेशन की स्थिति में यात्रियों को होटल, खाना और अन्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। इंडिगो के पास सबसे ज्यादा प्लेन, इसलिए ज्यादा असर एयरलाइन दिन भर में लगभग 2,300 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ऑपरेट करती है। यह संख्या एअर इंडिया के एक दिन में संचालित उड़ानों की लगभग दोगुनी है। इतने बड़े पैमाने पर यदि 10–20 प्रतिशत उड़ानें भी देर से चलें या रद्द हों, तो इसका मतलब होता है 200–400 उड़ानें प्रभावित होना। हजारों यात्रियों के लिए बड़ी मुश्किलें आना। बुधवार को भी इंडिगो की 200 से ज्यादा उड़ानों पर असर पड़ा था। DGCA के अनुसार, क्रू की कमी इसकी मुख्य वजह है। इंडिगो में यह दिक्कत पिछले महीने से चल रही है। नवंबर में इसकी 1232 उड़ानें रद्द हुईं। मंगलवार को 1400 उड़ानें देरी से चलीं। देश के अलग-अलग एयरपोर्ट्स की तस्वीरें… देशभर के एयरपोर्ट्स के हाल मुंबई एयरपोर्ट: मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो स्टाफ ने बताया कि गुरुवार को कुल 86 फ्लाइट्स कैंसिल हैं। इनमें 41 फ्लाइट मुंबई आने वाली और 45 मुंबई से दूसरे शहरों में जाने वाली फ्लाइट्स थीं। जयपुर और जोधपुर एयरपोर्ट ​​​​​​: जयपुर में गुरुवार को 3 इंडिगो फ्लाइट कैंसिल हुई है। जोधपुर से 4 इंडिगो फ्लाइट को रद्द किया गया है। इनमें ज्यादातर फ्लाइट्स बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई और कोलकाता आने-जाने वाली थीं। हैदराबाद एयरपोर्ट: राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को यहां से उड़ान भरने वाली इंडिगो की 33 उड़ानें रद्द होने की आशंका है। हैदराबाद आने वाली 35 फ्लाइट्स भी कैसिंल होने की आशंका है। इंडिगो ने बुधवार को हैदराबाद से 19 उड़ानें रद्द कर दी थीं।​​​​​​ इंदौर एयरपोर्ट: मध्य प्रदेश के इंदौर में इंडिगो की तीन फ्लाइट्स रद्द की गई हैं। बुधवार को भी इंडिगो की 18 उड़ानें कैंसिल हुई थीं। एयरलाइन के अनुसार, रद्द की गई उड़ानों में जयपुर, दिल्ली, मुंबई, गोवा, चेन्नई और कोलकाता जैसे प्रमुख रूट शामिल हैं। देश की 60% घरेलू उड़ानें इंडिगो के पास
गूगल पर ट्रेंड कर रहा इंडिगो…
सोर्स: गूगल ट्रेंड ———————————- ये खबर भी पढ़ें… एअर इंडिया ने एक्सपायर फिटनेस सर्टिफिकेट वाला प्लेन उड़ाया: विमान ने 8 रूट्स पर उड़ान भरी एअर इंडिया ने अपने A-320 नियो प्लेन को फिटनेस सर्टिफिकेट एक्सपायर होने के बाद भी 8 रूट्स पर उड़ाया। 26 नवंबर को एयरलाइन ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को इसकी जानकारी दी।मामला सामने के बाद DGCA ने प्लेन की उड़ान भरने पर रोक लगा दी है। पूरी खबर पढ़ें…


https://ift.tt/eVyKbuT

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *