स्कॉर्पियो और टेंपो की टक्कर के बीच आई बाइक:शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की मौत, हादसे में दूसरा गंभीर घायल
![]()
स्कॉर्पियो और टेंपो की टक्कर के बीच आई बाइक:शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की मौत, हादसे में दूसरा गंभीर घायल
देवरिया के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना मझौली राज स्थित जिरासो बंधा के पास हुई, जहां एक मोटरसाइकिल, स्कॉर्पियो और टेंपो की टक्कर हो गई। सकरापार गांव, थाना लार निवासी राहुल यादव (23) और सचिन यादव (28) खामपार से शादी का निमंत्रण पत्र बांटकर लौट रहे थे। इसी दौरान जिरासो बंधा के पास स्कॉर्पियो और टेंपो की टक्कर के बीच उनकी बाइक आ गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. अफद खान ने जांच के बाद सचिन यादव को मृत घोषित कर दिया। राहुल यादव की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद महार्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि राहुल यादव की शादी तय थी और वह अपने विवाह के कार्ड बांटने ही गए थे। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और हादसे में शामिल अन्य वाहनों की तलाश की जा रही है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
