DniNews.Live

स्कूल जा रही बच्ची पर कुत्तों ने किया हमला:मेरठ के प्रहलाद नगर की घटना CCTV में कैद ,चीख सुनकर पहुंचे लोग

मेरठ के प्रहलाद नगर इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब स्कूल जा रही एक मासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्ची अकेले सड़क से गुजर रही होती है, तभी अचानक कुत्तों का झुंड उस पर टूट पड़ता है। कुत्ते बच्ची पर भौंकते हुए उसे घेर लेते हैं और काटने की कोशिश करते नजर आते हैं। घबराई बच्ची जोर-जोर से चीखने लगती है। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचते हैं और किसी तरह कुत्तों को भगाकर बच्ची को बचाते हैं। गनीमत रही कि समय रहते लोगों ने हस्तक्षेप कर दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर जल्द से जल्द नियंत्रण करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *