वैशाली में बुधवार सुबह स्कूल जा रही 2 छात्राओं को ट्रक ने उड़ा दिया। ट्रक की स्पीड ज्यादा थी। ड्राइवर दोनों को करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इसके बाद उसने गाड़ी रोकी। गांव के लोगों ने दोनों छात्राओं को ट्रक के नीचे से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर बनी है। हादसे से नाराज परिवार के लोगों ने सड़क जाम कर दिया। आगजनी कर प्रदर्शन हो रहा है। पुलिस लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें 2 लड़कियां साइकिल से स्कूल जाती दिख रही हैं। सर्विस रोड से जैसे ही वो मेन रोड पर आती हैं सामने से ट्रक आ जाता है। ट्रक की स्पीड ज्यादा थी। वो लड़कियों को उड़ाते हुए करीब 200 मीटर तक घसीटता है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
https://ift.tt/KqcNeoU
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply