DniNews.Live

स्कूल चलो अभियान में अव्यवस्था, बच्चे गर्मी से बेहाल:मुजफ्फरनगर में मंच पर कूलर, पंडाल में मासूम; शिक्षिका की तबीयत बिगड़ी

मुजफ्फरनगर में “स्कूल चलो अभियान 2026-27” के शुभारंभ कार्यक्रम में अव्यवस्थाओं के कारण छोटे बच्चे भीषण गर्मी में परेशान दिखे। कार्यक्रम में लापरवाही के चलते मासूमों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम स्थल पर मंच पर बैठे अधिकारियों और अतिथियों के लिए कूलर और पंखों की उचित व्यवस्था की गई थी। इसके विपरीत, पंडाल में बैठे बच्चों के लिए गर्मी से बचाव का कोई इंतजाम नहीं था। तेज धूप और उमस भरे माहौल में बच्चे अपने हाथों, रूमालों और कागज के टुकड़ों से हवा कर खुद को राहत देने की कोशिश करते नजर आए। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही एक अध्यापिका की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत संभाला गया और प्राथमिक उपचार दिया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद थे, लेकिन उनकी सुविधाओं को नजरअंदाज कर दिया गया। सरकार एक ओर शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान चला रही है, वहीं ऐसे आयोजनों में बुनियादी व्यवस्थाओं की अनदेखी कई सवाल खड़े करती है। इस पूरे मामले को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *