DniNews.Live

स्कूल के बाथरूम में केजी छात्रा से गंदी हरकत:घर पहुंचने पर बच्ची ने मां को बताया, कहा- क्लास-7 के एक भैया साथ लेकर गए थे

फतेहपुर में स्कूल के बाथरूमें केजी की छात्रा से कक्षा 7 के छात्र ने गंदी हरकत की। घर पहुंचने पर बच्ची ने मां को पूरी बात बताई। मां की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला राधा नगर थाना क्षेत्र के एक स्कूल का है। बच्ची सोमवार को स्कूल में अपना रिजल्ट लेने गई थी, तभी कक्षा 7 के छात्र ने उसे बहाने से बाथरूम में ले जाकर गलत काम किया। घर पहुंचने पर बच्ची ने अपनी मां को बताया कि उसे प्राइवेट पार्ट में दर्द हो रहा है। पूछने पर बच्ची ने बताया कि कक्षा 7 के एक भैया ने बाथरूम में उसके साथ गंदी हरकत की थी। बच्ची ने कहा कि वह आरोपी को सामने आने पर पहचान लेगी। पीड़ित बच्ची की मां जब शिकायत लेकर स्कूल पहुंचीं, तो उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल स्टाफ और प्रबंधक ने मामले को दबाने की कोशिश की। मां ने यह भी बताया कि पूरे स्कूल परिसर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। थाना प्रभारी विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि मां की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मंगलवार को पुलिस टीम ने स्कूल जाकर मामले की जांच-पड़ताल की।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *