मधुबनी के रहिका प्रखंड स्थित सौराठ में 1 मई से 9 मई तक नौ दिवसीय चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस महायज्ञ के लिए 20 फरवरी को विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। भूमि पूजन कार्यक्रम में आचार्यों ने पूजा-अर्चना कर यज्ञ स्थल को शुद्ध एवं पवित्र किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हवन एवं पूजन के साथ महायज्ञ की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि नौ दिवसीय चंडी महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन पूजा-पाठ, प्रवचन, भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।
https://ift.tt/j2D5cFP
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply