मेरठ के ब्रह्मपुरी के चर्चित सौरभ हत्याकांड में मनाली के होटल संचालक खेमचंद को गवाही के लिए बुलाया गया। खेमचंद का कंचनीकुट के नाम से होटल चलाता है। खेमचंद पुत्र उत्तमचंद ने बताया कि मुस्कान-साहिल उसके होटल में आकर रुके थे।
दोनों ने खुद को पति, पत्नी बताकर होटल में कमरा बुक किया था। बता दें कि इस केस में अब तक 18 गवाहियां हो चुकी है। केस लगभग अंतिम सुनवाई की तरफ है। वकील विजय बहादुर सिंह ने बताया मनाली के होटल संचालक खेमचंद की गवाही हुई है। खेमचंद ने बताया कि मुस्कान-साहिल हमारे होटल में आए थे। रुके भी थे। वो अपने साथ होटल का वो एंट्री रजिस्टर लेकर आए थे। जो कोर्ट में दिखाया है। साथ ही कुछ फुटेज थी वो भी लेकर आए थे। उन्होंने पुलिस को जो रजिस्टर की एंट्री दी थी वो तस्दीक कराई है। बाकी और जो साक्ष्य थे वो भी अपने साथ लाए थे उनको दिखाया है। अभी सुनवाई की अगली तारीख तय नहीं हुई है। लेकिन अब इस केस में कसौल के होटल मैनेजर को गवाही के लिए बुलाया है।

Leave a Reply