मेरठ में सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में कुछ लोग एक कार चालक को पीटते दिखाई पड़ रहे हैं। कार के अंदर एक महिला अपने बच्चे के साथ मौजूद है जो चुपचाप इस पूरी वारदात को देख रही है। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। एक नजर डालते हैं वायरल वीडियो पर
सोशल मीडिया पर शुक्रवार देर शाम वायरल हुआ वीडियो 52 सेकेंड का है। पिटता दिखाई दे रहा व्यक्ति कार का चालक है। वीडियो में एक महिला व एक बच्ची भी दिखाई दे रही है। यह व्यक्ति टैक्सी चलाता है। एक टैक्सी वह खुद चलाता है। उसी टैक्सी का यह वीडियो है। जानी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है वीडियो
शुक्रवार देर शाम वीडियो वायरल हुआ है तो पुलिस अफसरों ने संज्ञान ले लिया। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने इसमें जांच के आदेश दे दिए। शुरुआती छानबीन में सामने आया है कि वीडियो जानी थाना क्षेत्र का है। जिस व्यक्ति को पीटा जा रहा है, वह पेशे से टैक्सी चालक है। उसने कई टैक्सी बनाई है। यह भी सामने आया है कि टैक्सी चालक का काफी समय से विवाद चल रहा है। बच्ची लगा रही वीडियो में मदद की गुहार
52 सेकेंड के वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कार सवार युवक से मारपीट हो रही है। बराबर की सीट पर महिला व एक बच्ची है। मारपीट होते देख यह बच्ची मदद की गुहार लगाती है। वह कई बार मदद के लिए चिल्लाती है, जिसके बाद लोग जुट जाते हैं और आरोपी भाग जाता है। एसएसपी ने दिए जांच के आदेश
वायरल वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। यह वीडियो जानी क्षेत्र का है। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने सीओ सरधना को जांच के आदेश दिए हैं और दो दिन में रिपोर्ट भी तलब की है। माना जा रहा है कि पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज करा सकती है।
https://ift.tt/23KDBFE
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply