DniNews.Live

सोरांव में युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने की मांग की

सोरांव थाना क्षेत्र के भदरी रेलवे ट्रैक पर रविवार तड़के एक 25 वर्षीय युवक का शव मिला। युवक की पहचान लवकुश के रूप में हुई है, जो फाफामऊ थाना क्षेत्र के बारी गांव का निवासी था। परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। युवक के पिता राम मिलन ने सोरांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि लवकुश गांव में भारत लाल का ट्रैक्टर चालक था। शनिवार को वह ट्रैक्टर खड़ा करके घर आया और खाना खाने के बाद बाहर निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रविवार रात करीब 2 बजे लवकुश का शव भदरी रेलवे ट्रैक पर मिला। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए सोरांव थाने में तहरीर दी और पोस्टमार्टम कराने की मांग की। सोरांव थाना प्रभारी केशव वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *