Breaking News

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन अंशों का मेरठ में आगमन:हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन ,आर्ट ऑफ लिविंग के आयोजन में हुआ पूजन-अनुष्ठान

क्रांति नगरी मेरठ में शनिवार को आध्यात्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब सोमनाथ मूल ज्योतिर्लिंग के पावन एवं प्राचीन अंशों का भव्य आगमन हुआ। आर्ट ऑफ लिविंग मेरठ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दर्शन किए और भक्ति में सराबोर हो गए। इस दौरान पूरे परिसर में भक्ति, ध्यान और वैदिक मंत्रोच्चार का वातावरण बना रहा। “हर हर महादेव” और “जय गुरुदेव” के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। बैंगलोर आश्रम से आए स्वामी भाव्यतेज जी के सान्निध्य में पंडित रोहित और पंडित सागर द्वारा वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हजारों वर्षों से संरक्षित पावन अंशों के दर्शन कर इसे जीवन का दुर्लभ क्षण बताया। आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का संदेश भी देता नजर आया। बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने इसे शहर के प्रमुख आध्यात्मिक आयोजनों में शामिल कर दिया। कार्यक्रम की व्यवस्था आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयंसेवकों ने संभाली। यातायात, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए, जिसकी लोगों ने सराहना की। इस मौके पर शहर के कई गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। आर्ट ऑफ लिविंग मेरठ परिवार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी श्रद्धालुओं, प्रशासन और सहयोगियों का आभार जताया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *