DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सोनिया का BJP फर हमला, बोलीं-नेहरू को बदनाम करना मकसद:सरकार उनकी राजनीतिक-आर्थिक बुनियाद मिटाना चाहती है; फिर से इतिहास लिखने की कोशिश हो रही

कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी (CPP) की चेयरपर्सन सोनिया गांधी शुक्रवार को दिल्ली स्थित जवाहर भवन में नेहरू सेंटर इंडिया के लॉन्च समारोह में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ बयानबाजी को लेकर भाजपा सरकार की आलोचना की। सोनिया ने कहा- इसमें कोई शक नहीं है कि जवाहरलाल नेहरू को बदनाम करना आज की सत्ता का मुख्य मकसद है। वे उन्हें (नेहरू को) सिर्फ इतिहास से हटाना नहीं चाहते, बल्कि उनकी सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक आधारों भी को कमजोर करना है, जिन पर देश खड़ा हुआ। सोनिया ने कहा- इतने बड़े व्यक्तित्व (नेहरू) के जीवन और काम का एनालिसिस और समीक्षा होना स्वाभाविक है और ऐसा होना चाहिए भी। लेकिन उनकी ऐतिहासिक बैकग्राउंड को अलग रखकर उनके काम का आकलन करना अब आम होता जा रहा है। उन्हें बदनाम करने, तोड़ने-मरोड़ने और कमजोर दिखाने की संगठित कोशिश अस्वीकार्य है।


https://ift.tt/mnlGRQT

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *