सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह अनपरा मोड़ के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। जानकारी के अनुसार,अनपरा मोड़ स्थित रेलवे ट्रैक पर सुबह रेलवे ट्रैक से गुजर रहे राहगीरों ने युवक का क्षत-विक्षत शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही अनपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है और अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हादसा है या आत्महत्या, सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने की खबर अनपरा थाना क्षेत्र में तेजी से फैली, जिससे मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस फिलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि मृतक की पहचान हो सके। वही शव को कब्जे में लेते हुए अनपरा अस्पताल के मर्चरी में रखवा दिया।

Leave a Reply