DniNews.Live

सोनभद्र में महिला समेत दो पशु तस्कर गिरफ्तार:पुलिस ने 7 गोवंश को छुड़ाया, झारखंड ले जाए जा रहे थे

सोनभद्र में पशु तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोन पुलिस ने एक महिला समेत दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से झारखंड ले जाए जा रहे सात गोवंश को भी मुक्त कराया। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो लोग कुछ पशुओं को क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते हुए झारखंड की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही कोन पुलिस ने रानीडीह चौकी क्षेत्र के रानीडीह जंगल में घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से एक महिला और एक पुरुष तस्कर को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान शांति देवी (निवासी मेराल, झारखंड) और सुरेश (निवासी कनछ, थाना चोपन) के रूप में हुई है। इन पर गोवंश निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने आगे बताया कि ये तस्कर जुगैल और चोपन क्षेत्र से पशुओं को इकट्ठा करते थे। इसके बाद जंगल के रास्ते बिहार और झारखंड के अन्य तस्करों के साथ मिलकर इन पशुओं को ऊंचे दामों पर पश्चिम बंगाल में बेचते थे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *