Breaking News

सोनभद्र में निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर प्रदर्शन:सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील दिवस पर सौंपा ज्ञापन, मनमानी पर अंकुश की मांग


                 सोनभद्र में निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर प्रदर्शन:सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील दिवस पर सौंपा ज्ञापन, मनमानी पर अंकुश की मांग

सोनभद्र में निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर प्रदर्शन:सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील दिवस पर सौंपा ज्ञापन, मनमानी पर अंकुश की मांग

सोनभद्र में निजी विद्यालयों द्वारा की गई फीस वृद्धि और पठन-पाठन सामग्री की बढ़ती कीमतों के विरोध में आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अभिभावकों के साथ तहसील दिवस पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि जनपद के अधिकांश प्राइवेट विद्यालय, विशेषकर इंग्लिश मीडियम स्कूल, अभिभावकों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा मनमाने ढंग से फीस बढ़ाई जा रही है, जिससे मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। एडवोकेट कैलाश नाथ तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि कई विद्यालयों ने कॉपी-किताब और यूनिफॉर्म की खरीद के लिए अपनी निर्धारित दुकानें तय कर रखी हैं। अभिभावकों को मजबूरन उन्हीं दुकानों से ऊंचे दामों पर सामग्री खरीदनी पड़ती है, जिससे प्रतिस्पर्धा खत्म हो रही है और उनका आर्थिक शोषण हो रहा है।
प्रदर्शन में शामिल अभिभावकों ने भी अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि शिक्षा के नाम पर खुलेआम वसूली हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि फीस पर नियंत्रण किया जाए और विद्यालयों द्वारा की जा रही मनमानी पर रोक लगाई जाए। महिला सभा की जिला अध्यक्ष गीता गौर ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस मौके पर एडवोकेट सुरेश यादव, कामता यादव, मृगराज सिंह, शाहनवाज, टीटू गुप्ता, लवकुश बिंद और संदीप पटेल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *