DniNews.Live

सोनभद्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, 5 गिरफ्तार:दो स्कॉर्पियो जब्त, सरकारी काम में बाधा डालने पर कार्रवाई

सोनभद्र में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में दो स्कॉर्पियो वाहन भी सीज किए गए हैं।
सोनभद्र पुलिस ने अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सख्त कदम उठाते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा की गई।
पहली घटना 28 मार्च की रात करीब 10 बजे की है, जब चेकिंग में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सफेद स्कॉर्पियो (UP64AQ4787) में सवार लोगों ने अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए ओवरलोड वाहनों को छोड़ने का दबाव बनाया और धमकी दी। सूचना मिलते ही रॉबर्ट्सगंज पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को रोककर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी राहुल तिवारी फरार हो गया। इस मामले में बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर स्कॉर्पियो वाहन को सीज कर दिया गया है। दूसरी कार्रवाई उसी रात करीब 11:15 बजे लोढ़ी टोल प्लाजा के पास की गई। यहां उपखनिज से लदे वाहन (UP64BT2221) की जांच के दौरान ओवरलोडिंग पाई गई। इस दौरान वाहन स्वामी विनोद कुमार सिंह अपनी स्कॉर्पियो (UP64AS2100) से मौके पर पहुंचे और खनन विभाग के अधिकारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। इस प्रकरण में भी रॉबर्ट्सगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपी विनोद कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी स्कॉर्पियो वाहन को सीज कर दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, ओवरलोडिंग और सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *