DniNews.Live

सॉरी नेताजी..मूल्यांकन केंद्र पर आपकी एंट्री बैन है:वाराणसी में मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंच रहे शिक्षक नेता से बोले प्रिंसिपल, कहा- हम मजबूर हैं

UP बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन जारी है। मूल्यांकन केंद्रों पर जाकर अपना चुनावी प्रचार करने वाले शिक्षक नेताओं पर और सख्ती की गई है। वाराणसी समेत किसी भी मूल्यांकन केंद्र पर शिक्षक नेताओं को एंट्री नहीं दी जाएगी चाहे वह किसी भी पार्टी से जुड़े होंगे। सपा के स्नातक विधायक आशुतोष सिन्हा के कुछ समर्थन वाराणसी के पीएम श्री राजकीय क्वींस कालेज में बने मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचे थे। यहां पर प्रिंसिपल से मूल्यांकन कक्ष में जाने की अनुमति मांग रहे थे लेकिन प्रिंसिपल ने स्पष्ट मना कर दिया। कहा- सॉरी नेताजी हम आपको अपने मूल्यांकन केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दे सकते हैं, क्योंकि उपर से इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं, सीधे एफआईआर दर्ज कराने की बात कही गई है। इसके बाद उनके समर्थक बिना कोई जिद किए गेट के बाहर जा खड़े हुए और निकल रहे शिक्षकों से संपर्क करने लगे। DIOS के कॉल पर हांफते दिखे प्रिंसिपल
वाराणसी के कुछ मूल्यांकन केंद्रों पर अभी भी कुछ शिक्षक नेता पहुंच रहे हैं। मंगलवार काे मूल्यांकन केंद्र प्रभुनारायण राजकीय इंटर कॉलेज में चेतनरायन गुट के समर्थक पहुंच गए थे। वह मूल्यांकन केंद्र पर एंट्री कर गए थे लेकिन इसकी शिकायत किसी ने DIOS भोलेंद्र प्रताप सिंह से कर दी है। इसके बाद उन्हाेंने प्रिंसिपल अविनाश सिंह को तत्काल कॉल किया और जानकारी ली। प्रिंसिपल ने तत्काल सभी को केंद्र से बाहर कराया। इसी तरह भारती शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में भी कुछ शिक्षक नेता शिक्षकाें के बीच में जाना चाहते थे लेकिन उन्हें एंट्री नहीं दी गई।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *