DniNews.Live

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में मानसिक दिव्यांग महिला से रेप:नियमित जांच में 5 महीने की गर्भवती मिली, सफाईकर्मी पर शक


                 सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में मानसिक दिव्यांग महिला से रेप:नियमित जांच में 5 महीने की गर्भवती मिली, सफाईकर्मी पर शक

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में मानसिक दिव्यांग महिला से रेप:नियमित जांच में 5 महीने की गर्भवती मिली, सफाईकर्मी पर शक

सैफई मेडिकल में भर्ती एक मानसिक रोगी महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। नियमित जांच के दौरान महिला के करीब पांच माह की गर्भवती होने का खुलासा हुआ, जिसके बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया। शुरुआती जांच में सफाई कर्मचारी की भूमिका सामने आने की बात कही जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच शुरू कर दी है और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
मानसिक रोग विभाग में भर्ती महिला के साथ घटना इटावा के के मानसिक रोग विभाग में भर्ती एक करीब 40 वर्षीय अज्ञात महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला पिछले लगभग सवा साल से यहां भर्ती बताई जा रही है और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके कारण वह अपनी पहचान भी स्पष्ट नहीं कर पा रही थी। मेडिकल जांच में गर्भावस्था का खुलासा अस्पताल में नियमित रूप से किए जाने वाले स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान डॉक्टरों को महिला के गर्भवती होने की जानकारी मिली। जांच में सामने आया कि महिला करीब पांच माह की गर्भवती है। इस खुलासे के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया और तुरंत पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई। सफाई कर्मचारी पर शक, जांच जारी प्रारंभिक जांच में अस्पताल के एक सफाई कर्मचारी की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। मानसिक रोग विभाग के अध्यक्ष प्रो. एके मिश्रा ने थाना सैफई में इसकी सूचना दी, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन संयुक्त रूप से पूरे मामले की गहन जांच कर रहे हैं।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *