DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सैंडिस कंपाउंड में एंट्री शुल्क के समय को लेकर विवाद:भागलपुर में महिलाओं ने DM से की मुलाकात, कहा- टाइम बदलना जरूरी

भागलपुर शहर के प्रमुख सैंडिस कंपाउंड मैदान में एंट्री शुल्क के समय को लेकर विवाद बढ़ गया है। गुरुवार को निजी संस्थान की संस्थापिका प्रिया सोनी के नेतृत्व में महिलाओं का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी से मिला और शुल्क वसूली के समय में बदलाव की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में बड़ी संख्या में संस्था की महिला सदस्य और पूर्व सैनिक संगठन के सदस्य मौजूद थे। संस्थापिका प्रिया सोनी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सैंडिस कंपाउंड में सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक लगातार एंट्री शुल्क लिया जा रहा है। उनका कहना है कि शुल्क व्यवस्था का उद्देश्य शुचिता और नियंत्रण था, लेकिन इसके उलट मैदान के अंदर कई लड़के और लड़कियां अनुचित गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं, जिससे न केवल वातावरण बिगड़ रहा है, बल्कि मैदान की गरिमा भी प्रभावित हो रही है। शुल्क वसूली के समय में बदलाव जरूरी सुबह की ठंड और शाम के समय लोगों की सुविधा को देखते हुए शुल्क वसूली के समय में परिवर्तन जरूरी है। प्रिया सोनी ने कहा कि अगर समय में परिवर्तन नहीं हुआ तो संस्था इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाने को बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि यह मामला सीधे तौर पर आम नागरिकों की सुविधा और सैंडिस कंपाउंड के उपयोग को प्रभावित करता है। संस्था की महिला सदस्यों ने भी एक स्वर में कहा कि सुबह-शाम सैर, योग व व्यायाम करने आने वाले लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने प्रतिनिधिमंडल की बात ध्यानपूर्वक सुनी और आश्वासन दिया कि पूरे मामले की जांच कर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा सर्वोपरि है और प्रशासन किसी भी गलत व्यवस्था को जारी नहीं रहने देगा। आश्वासन मिलने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने डीएम का आभार व्यक्त किया।


https://ift.tt/nGPvhrT

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *