नेशनल कैडेट कोर (NCC) का सोलहवें कंबाइन एनुअल ट्रेनिंग कैंप और आरडीसी तीसरे चरण का आयोजन बरौनी के ओल्ड ट्रॉसिट कैंप में भागलपुर ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अरुण उनियाल के निर्देश से शुभारंभ किया गया है। इसका शुभारंभ कैंप कमांडेंट कर्नल अमित अहलावत ने किया है। ब्रिगेडियर अरुण उनियाल ने आज कैंप का निरीक्षण किया और सफल संचालन के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एनसीसी कैडेटों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। प्रशिक्षण के लिए कैंप में कैडेट्स को चार कंपनी में बांटा गया है। जिसमें कैडेट्स की दिन की शुरुआत शारीरिक व्यायाम से होती है। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा इसके बाद परेड, राइफल चलाने की ट्रेनिंग, मिलिट्री इतिहास की जानकारी, मैप रीडिंग, व्यक्तित्व विकास, आपदाओं पर नियंत्रण के उपाय व अन्य विषयों की जानकारी दी जाएगी। कैंप के बढ़ते दिनों में खेल प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, ट्रेट पिचिंग और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें कैडेट को सेना के कठिन जीवन शैली त्याग और बलिदान को भी बताया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि कैडेट्स को उनकी ओर से लिए गए प्रशिक्षण और विधाओं में चयनित वरीयता के क्रम में पुरस्कार वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी के साथ 30 नवंबर को समापन होगा।
https://ift.tt/SDy9tdv
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply