DniNews.Live

सूदखोरों से परेशान युवक ने पीया तेजाब:डेढ़ लाख वूसलने के बाद भी कर रहे थे परेशान, 53 हजार लिया था कर्ज

शाहजहांपुर में सूदखोरों से परेशान एक युवक ने तेजाब पी लिया। युवक ने एक साल पहले 53 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे, जिसके बदले वह अब तक डेढ़ लाख रुपये चुका चुका है। इसके बावजूद सूदखोर उसे लगातार धमका रहे थे और मोहल्ले में बेइज्जत कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मोनू पांडेय और मोहित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़ित का इलाज चल रहा है। यह घटना चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मेहमानबाह से संबंधित है। चांदमियां के भाई रहमान उर्फ गुड्डू ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि उनके भाई चांदमियां ककरा कला में रहते हैं। एक साल पहले चांदमियां को पैसों की जरूरत हुई थी, तब मोहित ने मोनू पांडेय से 53 हजार रुपये ब्याज पर दिलवाए थे। आरोपी कर रहे थे प्रताड़ित एफआईआर के अनुसार, चांदमियां सूदखोरों को अब तक डेढ़ लाख रुपये दे चुके हैं और उनका कोई पैसा बकाया नहीं बचा है। इसके बावजूद आरोपी लगातार चांदमियां को प्रताड़ित कर रहे थे और कहते थे कि अभी भी रकम बाकी है।आरोपियों ने चांदमियां को लगातार परेशान किया, धमकी दी और उसकी बेइज्जती की। पुलिस कर रही मामले की जांच वे यह भी कहते थे कि “जहर खाकर मर जाओ, उसके बाद भी परिवार से पैसा वसूल लेंगे।” इन धमकियों से तंग आकर चांदमियां ने 17 मार्च को तेजाब पी लिया। बाजार से घर लौटी पत्नी ने जब चांदमियां की हालत खराब देखी, तो पूछने पर उन्हें पता चला कि उन्होंने तेजाब पी लिया है। पीड़िता तुरंत अपने पति को बरेली के अस्पताल ले गईं। वहां हालत में सुधार न होने पर चांदमियां को शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *