DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सुवाव हत्याकांड: एक आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद:डेल्हा पुलिस ने दो देसी कट्टा, एक पिस्तौल और तीन कारतूस जब्त किए

गया जिले के चर्चित सुवाव हत्याकांड का खुलासा करते हुए डेल्हा थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी ऋतिक कुमार के पास से दो देसी कट्टा, एक देसी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह गिरफ्तारी गया शहर के बागेश्वरी गुमटी इलाके से हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुवाव हत्याकांड में इस्तेमाल किए गए हथियार बागेश्वरी गुमटी स्थित एक युवक के घर में छिपाए गए हैं। इसी सूचना के आधार पर छापेमारी कर ऋतिक कुमार, पुत्र अनिल खटीक को उसके डेल्हा थाना क्षेत्र के बागेश्वरी गुमटी, देवी मंदिर स्थित आवास से पकड़ा गया। एसएसपी बोले- खुफिया इनपुट के आधार पर की कार्रवाई एसएसपी ने बताया कि हत्याकांड के बाद से ही पुलिस टीम लगातार जांच में जुटी थी। तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया जानकारी के आधार पर डेल्हा थाना पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, आरोपी ऋतिक घटना के दिन मौके पर मौजूद था और हत्या में उसकी सक्रिय भूमिका पाई गई है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है, जिसमें कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस हथियारों के स्रोत और घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता का पता लगा रही है। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है। आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। प्रारंभिक जांच में उसके कुछ स्थानीय आपराधिक तत्वों के संपर्क में होने की बात सामने आई है। बरामद हथियारों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इनका उपयोग हत्याकांड में हुआ था। एसएसपी ने विश्वास व्यक्त किया कि इस गिरफ्तारी से हत्याकांड की साजिश और कारणों का खुलासा करने में मदद मिलेगी। एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि पुलिस की टॉयलेट कार्रवाई से आपराधिक का मनोबल टूटेगा और क्षेत्र में अपराध अपराधी पर अंकुश लगेगा. फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके की यह किसी गिरोह से जुड़ा है या नहीं.


https://ift.tt/5doP10A

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *