Breaking News

सुल्तानपुर में यूट्यूबर ने तिरंगे से मोटरसाइकिल पोछी:दरोगा की शिकायत पर FIR दर्ज, एसओ बोले- दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी


                 सुल्तानपुर में यूट्यूबर ने तिरंगे से मोटरसाइकिल पोछी:दरोगा की शिकायत पर FIR दर्ज, एसओ बोले- दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी

सुल्तानपुर में यूट्यूबर ने तिरंगे से मोटरसाइकिल पोछी:दरोगा की शिकायत पर FIR दर्ज, एसओ बोले- दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी

सुल्तानपुर के धम्मौर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर तिरंगे के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में एक यूट्यूबर और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना रविवार को सामने आई। पुलिस को मिली तहरीर के अनुसार, महेशगंज निवासी संजय यादव उर्फ सत्तू ‘@Sanjay Sultanpuriya’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाता है। उसने एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में राष्ट्रीय ध्वज के हरे रंग को नीले रंग में बदलकर उसे अन्य लोगों के साथ प्रदर्शित किया गया था। वीडियो में संजय के एक साथी को तिरंगे से मोटरसाइकिल पोंछते हुए और बाद में उसे फेंकते हुए भी दिखाया गया। इन कृत्यों को राष्ट्रीय ध्वज का अपमान माना गया है। धम्मौर थाने के उप-निरीक्षक (SI) कृष्ण कुमार तिवारी की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, यह कृत्य ‘राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971’ की धारा 2 के तहत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। जांच उप-निरीक्षक जमील अहमद को सौंपी गई है। थानाध्यक्ष धम्मौर विपेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *