DniNews.Live

सुल्तानपुर में भाजपा जिला कार्यकारिणी घोषित:प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 31 पदाधिकारियों की सूची किया जारी

सुल्तानपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 31 पदाधिकारियों की सूची जारी की है। इस कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला मंत्री, कोषाध्यक्ष, सहकोषाध्यक्ष, जिला कार्यालय मंत्री, सहकार्यालय मंत्री, जिला मीडिया प्रभारी, सहमीडिया प्रभारी, जिला सोशल मीडिया, सहसोशल मीडिया, जिला आई.टी. और सहआई.टी. जैसे पद शामिल हैं। जिला उपाध्यक्ष के रूप में धर्मेंद्र कुमार, आनंद द्विवेदी, डॉ. प्रीति प्रकाश, आलोक कुमार, आशीष सिंह, अखिलेश जायसवाल, चंदन नारायण सिंह और रामेंद्र सिंह ‘राणा’ को नियुक्त किया गया है। संदीप सिंह, विजय प्रताप और अयोध्या वर्मा को जिला महामंत्री बनाया गया है। वहीं, प्रदीप कुमार शुक्ला, मनोज कुमार मौर्या, श्रीमती रेखा निषाद, दिनेश चौरसिया, अरुण जायसवाल, मनोज श्रीवास्तव, राजेश दूबे ‘निर्माण’ और शिवशंकर सरोज को जिला मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। गीता गुप्ता (पूजा कसौधन) को कोषाध्यक्ष और रचना अग्रवाल को जिला सहकोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजेश सिंह जिला कार्यालय मंत्री और आकाश जायसवाल जिला सहकार्यालय मंत्री बने हैं। विजय सिंह रघुवंशी को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है, जबकि राहुल भान मिश्र और अतुल सिंह सहमीडिया प्रभारी होंगे। अरुण कुमार दूबे जिला सोशल मीडिया, प्रदीप रावत जिला सहसोशल मीडिया, संजय उपाध्याय जिला आई.टी., कुसुमलता मौर्या और राजीव सिंह जिला सहआई.टी. के पद पर रहेंगे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *