![]()
सुल्तानपुर में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश:शर्ट से बंधी थी गर्दन , परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूरे सूबेदार मजरे बिसावां में बुधवार रात एक युवक का शव चिलबिल के पेड़ से शर्ट के सहारे लटका मिला। क्षेत्र में शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने शव की पहचान लगभग 21 वर्षीय राहुल यादव पुत्र राजेंद्र यादव के रूप में की है। सूचना मिलने पर बल्दीराय पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि शव को छूते ही वह नीचे गिर गया, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही क्षत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार और एसओ नारद मुनि सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। वे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। गौरतलब है कि बल्दीराय थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन किसी शव के मिलने की यह घटना है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply