![]()
सुल्तानपुर में नई बालिका ITI बिल्डिंग तैयार:लेकिन एक साल से हैंडओवर नहीं, छात्र प्रभावित
सुल्तानपुर के दुबेपुर में नई राजकीय बालिका आईटीआई बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है। प्रशासनिक सुस्ती के कारण इसका औपचारिक हैंडओवर अभी तक नहीं हो पाया है, जिससे नए सत्र की शुरुआत होने के बावजूद छात्रों को पूरी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। यह आईटीआई अल्पसंख्यक आयोग द्वारा निर्मित की जा रही है। इसका टेंडर वर्ष 2021-22 में सूरत कंस्ट्रक्शन को दिया गया था। बिल्डिंग का निर्माण लगभग एक साल पहले पूरा हो चुका है, जिसकी कुल लागत 11.51 करोड़ रुपये आई है। मार्च में नया सत्र शुरू होने के बावजूद संबंधित विभाग ने अभी तक बिल्डिंग का हैंडओवर नहीं लिया है। यह आईटीआई दुबेपुर ब्लॉक क्षेत्र में स्थित है। इस संबंध में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) विनय कुमार सिंह से भी उनका पक्ष जानने के लिए कई बार उनके सीयूजी नंबर पर कॉल किया गया, लेकिन उन्होंने एक बार भी फोन नहीं उठाया।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply