DniNews.Live

सुल्तानपुर में दो आरोपी गिरफ्तार:गोवध की सूचना पर पहुंची पुलिस, घटनास्थल से मांस और पशु अवशेष बरामद

सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के राजापुर देनवा गांव में कथित गोवध के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना रविवार देर रात तालाब के पास हुई थी। बजरंग दल के पदाधिकारियों की सूचना पर गोसाईगंज थाना प्रभारी राम आशीष उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए जयसिंहपुर कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार मिश्रा और क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर रामकृष्ण चतुर्वेदी भी रात में घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से कटे हुए मांस के टुकड़े और पशु अवशेष बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में एशदीप ठठेर की तहरीर पर पांच नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नफीस उर्फ छोटू और तौफीक के रूप में हुई है। सीओ जयसिंहपुर रामकृष्ण चतुर्वेदी ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा, चार से पांच अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी नफीस उर्फ छोटू के खिलाफ पहले से भी गोवध अधिनियम के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर फरार अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *