DniNews.Live

सुल्तानपुर में दंपती से सरेराह लूट:अमहट पेट्रोल पंप के पास बाइक सवारों ने मोबाइल-नकदी छीनी, केस दर्ज

सुल्तानपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र में मंगलवार रात एक दंपत्ति से सरेराह लूटपाट की घटना सामने आई है। अमहट पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार बदमाशों ने महिला और उनके पति से मोबाइल फोन और नकदी छीन ली। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि यह वारदात मंगलवार रात लगभग 12 बजे हुई। पीड़िता शबाना बेगम और उनके पति मोटरसाइकिल से जा रहे थे। अमहट चौराहे के पास स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के समीप पहुंचते ही दो अज्ञात बाइक सवारों ने उनका रास्ता रोका। बदमाशों ने शबाना बेगम का बैग छीन लिया। बैग में 1000 रुपये नकद, शबाना बेगम का मोबाइल फोन और उनके पति का मोबाइल फोन था। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है। जांच की जिम्मेदारी अधिकारी पंकज कुमार को सौंपी गई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *