DniNews.Live

सुल्तानपुर में डीजल चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार:अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए, हाईवे पर ट्रकों से चुराते थे तेल

सुल्तानपुर पुलिस ने हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बंधुआकला थाना पुलिस टीम ने इन अभियुक्तों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से एक देशी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर, एक तमंचा 12 बोर, एक जिंदा कारतूस 12 बोर, एक अवैध पिस्टल, एक बड़ी प्लास्टिक की पिपिया और एक प्लास्टिक का पाइप बरामद किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में बंधुआकला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, गिरोह के सदस्य सहाबागंज हाईवे पुल के पास बेल्दरहिया-बंधुआकला मोड़ से गांव की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते के बगल में बंद दुकानों के पास मौजूद थे। वे वहां डीजल चोरी की योजना बना रहे थे। पुलिस टीम ने सहाबागंज हाईवे पुल के पास से बृजेन्द्र प्रताप उर्फ राज (पुत्र सियाराम, निवासी आरडीह, थाना कोतवाली देहात, सुल्तानपुर), अभय साहू (पुत्र प्रभुदयाल साहू, निवासी रामगंज, थाना रामगंज, अमेठी) और परवेश पाल (पुत्र रामभारत पाल, निवासी नरवहनपुर, थाना पीपरपुर, अमेठी) को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त बृजेन्द्र प्रताप उर्फ राज का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ थाना कोतवाली देहात और थाना बंधुआकला में मामले दर्ज हैं। अभय साहू के खिलाफ भी थाना बंधुआकला में मामला पंजीकृत है। परवेश पाल का भी आपराधिक रिकॉर्ड है, जिसके खिलाफ थाना रामगंज अमेठी और थाना बंधुआकला में मामले दर्ज हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *