Breaking News

सुल्तानपुर में ट्रक के केबिन में मिला ड्राइवर का शव:जीपीएस से ट्रेस हुई लोकेशन, सिर पर चोट के निशान थे, कैश लेकर गए बदमाश


                 सुल्तानपुर में ट्रक के केबिन में मिला ड्राइवर का शव:जीपीएस से ट्रेस हुई लोकेशन, सिर पर चोट के निशान थे, कैश लेकर गए बदमाश

सुल्तानपुर में ट्रक के केबिन में मिला ड्राइवर का शव:जीपीएस से ट्रेस हुई लोकेशन, सिर पर चोट के निशान थे, कैश लेकर गए बदमाश

सुलतानपुर में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर खड़े एक ट्रक के भीतर से ड्राइवर का शव बरामद किया गया है। रविवार को सामने आई इस घटना के बाद एसपी चारू निगम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रयागराज निवासी ट्रक मालिक संजय खत्री ने बताया कि उनका ट्रक बहराइच से लौट रहा था। ड्राइवर से संपर्क न होने पर उन्होंने जीपीएस के माध्यम से ट्रक को ट्रैक किया। ट्रक की लोकेशन लखनऊ-वाराणसी रोड पर 400 केवी पावर हाउस (गेट नंबर 3) के पास मिली। मौके पर पहुंचने पर मालिक ने ट्रक के अंदर ड्राइवर का शव पड़ा देखा। मृतक की पहचान प्रयागराज निवासी 25 वर्षीय प्रदीप कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, प्रदीप का शव ट्रक की नॉन-ड्राइवर सीट पर पड़ा मिला। उसके सिर पर चोट के निशान थे और काफी खून बह चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी चारू निगम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि मामले के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। मालिक के मुताबिक, प्रदीप पिछले 15-20 दिनों से बिहार और महाराष्ट्र के रूट पर था। आशंका है कि उसके पास तेल और अन्य खर्चों के लिए कुछ नकदी थी, जो मौके से गायब मिली है। हालांकि, मृतक का एंड्रॉइड मोबाइल फोन ट्रक के भीतर शव के पास ही सुरक्षित पाया गया। पुलिस अब हाईवे के टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से ट्रक की आवाजाही को ट्रैक कर रही है। इससे वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान और घटना के तरीके का पता लगाने में मदद मिलेगी। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि तहरीर प्राप्त होते ही अभियोग पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *