DniNews.Live

सुल्तानपुर में एक कोतवाली और 6 थानों के प्रभारी बदले:10 इंस्पेक्टर, 8 एसआई के ट्रांसफर, श्याम सुंदर को मिला गोसाईंगंज थाने का प्रभार

सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने सोमवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। इस फेरबदल के तहत एक कोतवाली और छह थानों के प्रभारियों को बदला गया है। 10 निरीक्षक, 8 उप निरीक्षक और 50 आरक्षियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को बल्दीराय के क्राइम इंस्पेक्टर पद से हटाकर वाचक पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा को क्राइम ब्रांच से अखंडनगर थाने का प्रभार सौंपा गया है। नारद मुनि सिंह, जो बल्दीराय के एसओ थे, उन्हें दोस्तपुर थाने का प्रभार दिया है। इसी क्रम में, निरीक्षक अनिरूद्ध कुमार सिंह को दोस्तपुर से मोतिगरपुर और निरीक्षक अशोक कुमार सिंह को मोतिगरपुर से हटाकर चुनाव सेल व एंटी भूमाफिया सेल का प्रभारी बनाया है। निरीक्षक राम आशीष उपाध्याय को गोसाईंगंज से बल्दीराय थाने का प्रभार सौंपा गया है। निरीक्षक श्याम सुन्दर को कादीपुर इंस्पेक्टर पद से गोसाईंगंज थाने का प्रभार दिया गया है, जबकि दीपेन्द्र विक्रम सिंह को वाचक पुलिस अधीक्षक से कादीपुर कोतवाली का प्रभार सौंपा गया है। विपेन्द्र कुमार वर्मा को कानून व्यवस्था सेल एवं जनसूचना प्रभारी पद से हटाकर धम्मौर थाने का प्रभार दिया गया है। निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव को मीडिया सेल प्रभारी के साथ-साथ अपराध शाखा के विवेचना कार्य का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। उपनिरीक्षकों के तबादलों में, शिवानंद यादव को शाहगंज चौकी प्रभारी से एसओजी प्रभारी बनाया गया है। अविनाश चंद्र को थाना शिवगढ़ की शंभूगंज चौकी से शाहगंज चौकी प्रभारी के पद पर भेजा गया है। उपनिरीक्षक रजत पाण्डेय को धम्मौर थानाध्यक्ष पद से हटाकर कोईरीपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। सुशील कुमार द्विवेदी को कोईरीपुर चौकी प्रभारी से शाहगंज चौकी प्रभारी के पद पर स्थानांतरित किया गया है। भारत सिंह को थाना बल्दीराय से वलीपुर चौकी प्रभारी, रामराज को पारा बाजार चौकी प्रभारी से जेल चौकी प्रभारी और संजय कुमार सिंह को थाना बंधुआकला से पारा बाजार चौकी प्रभारी के पद पर भेजा गया है। इसके अतिरिक्त, उपनिरीक्षक मुकुल भारती को थाना बल्दीराय से थाना लम्भुआ और उपनिरीक्षक मोहन लाल राणा को थाना बल्दीराय से पुलिस लाइन भेजा गया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *