DniNews.Live

सुल्तानपुर में इंस्पेक्टर को संदिग्ध हालात में लगी गोली:थाने के कमरे में हुई घटना, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

सुल्तानपुर के अखंडनगर थाने के प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। यह घटना थाने के भीतर उनके कमरे में हुई। गोली लगने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल इंस्पेक्टर द्विवेदी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि यह घटना दुर्घटनावश हुई है या आत्महत्या का प्रयास है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई। इंस्पेक्टर अरुण कुमार द्विवेदी कुछ महीने पहले सुल्तानपुर नगर कोतवाली के प्रभारी पद से हटाए गए थे। उन्हें एक बहुचर्चित डकैती कांड के बाद इस पद से हटाया गया था। इससे पहले, वह अमेठी जनपद से स्थानांतरित होकर सुल्तानपुर के कुड़वार थाने में पहली बार प्रभारी बने थे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *