Breaking News

सुलतानपुर में बूथ मैनेजमेंट से डिजिटल वार तक भाजपा तैयार:6 मण्डलों में कार्यकर्ताओं को मिली वैचारिक व तकनीकी धार, भाजपा का हर बूथ मजबूत


                 सुलतानपुर में बूथ मैनेजमेंट से डिजिटल वार तक भाजपा तैयार:6 मण्डलों में कार्यकर्ताओं को मिली वैचारिक व तकनीकी धार, भाजपा का हर बूथ मजबूत

सुलतानपुर में बूथ मैनेजमेंट से डिजिटल वार तक भाजपा तैयार:6 मण्डलों में कार्यकर्ताओं को मिली वैचारिक व तकनीकी धार, भाजपा का हर बूथ मजबूत

सुलतानपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान छह मंडलों में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दो दिवसीय इन प्रशिक्षण वर्गों में कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और आधुनिक तकनीकी संसाधनों की गहन जानकारी दी गई। ये मंडल नगर, लोहरामऊ, कुड़वार, दोस्तपुर, राहुलनगर और पीपरगांव थे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने नगर मंडल में प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित, अनुशासित और सक्रिय कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत हैं, जो आगामी चुनावों में जीत की नींव बनेंगे। त्रिपाठी ने पार्टी के इतिहास और विकास यात्रा को संगठन के लिए प्रेरणा बताया। प्रशिक्षण के दौरान सोशल मीडिया की भूमिका पर विशेष चर्चा हुई। जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने लोहरामऊ मंडल में और संजय उपाध्याय ने नगर मंडल के समापन सत्र में इस विषय पर विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म संवाद और सूचना के प्रभावी माध्यम बन चुके हैं। कार्यकर्ताओं को नमो ऐप, सरल ऐप और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग की भी विस्तृत जानकारी दी गई। विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं को इतिहास एवं विकास, वैचारिक अधिष्ठान, संगठन की कार्यपद्धति, कार्य विस्तार की रणनीति, सरकार की उपलब्धियां, बूथ प्रबंधन तथा सोशल मीडिया जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षित किया गया। इसमें नमो ऐप, सरल ऐप और एआई के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। इन सत्रों में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. आर.ए. वर्मा, डॉ. सीताशरण त्रिपाठी, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक राजेश गौतम एवं विनोद सिंह, जगजीत सिंह छंगू और पूर्व जिला महामंत्री कृपा शंकर मिश्रा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में मंडल अध्यक्ष जग प्रसाद वर्मा, अवधेश शर्मा, विजय लक्ष्मी शुक्ला, प्रदीप मालवीय, दुष्यंत सिंह, रीना जायसवाल एवं सोहनलाल निषाद सहित सभी मंडल प्रभारियों और पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इन प्रशिक्षण वर्गों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक कौशल, वैचारिक स्पष्टता और डिजिटल दक्षता को मजबूत करना था।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *